वैज्ञानिक दृष्टिकोण है, जीवन व देश की प्रगति का आधार

संपादक एम.जी सरवर द्वारा

ओबेदुल्लागंज। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन में सर्च एंड रिसर्च डवपलमेंट सोसायटी ने विज्ञान व तकनीकी आधारित आउटरीच गतिविधियां आयोजित कीं। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इन गतिविधियों में छात्र- छात्राओं को रोचक तरीके से प्रकाश, चुम्बक, घनत्व, ऊष्मा, ध्वनी आधारित विज्ञान के अनेक प्रयोग सिखाए गए व विज्ञान के सिद्धांत रोचक तरीके से बताए गए। यहां विद्यर्थियों ने इन प्रयोगों का खुद किया और इनके पीछे का विज्ञान भी समझा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें भारत की महान वैज्ञानिक परंपरा के प्रतिनिधि वैज्ञानिकों के जीवन वृत्त को बहुत रोचक और नवाचारी तरीके से प्रस्तुत किया गया।


सर्च एंड रिसर्च डवपलमेंट सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए इन गतिविधियों की थीम -’’वी लव साइंस’’ रखी गई है। इसके माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि बच्चे विज्ञान से डरें नहीं बल्कि प्यार करें। यदि वे विज्ञान का सम्मान करेंगे, उसके प्रति श्रद्धा रखेंगे तो निश्चित ही उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। स्कूलों में बच्चों के लिए अनेक तरह के हैंड्स ऑन एक्सपेरिमेंटस आयोजित किये गए। विशेषज्ञों ने दैनिक जीवन की घटनाओं के पीछे का विज्ञान विद्यर्थियों को बताया। विद्यार्थियों को बताया कि स्कूल में, घर में, आपके आस पास भी विज्ञान है। हरेक गतिविधि को उस नजरिए से देखने की आवश्यकता है।
प्रिंसिपल श्री एम सी सिंह ने मंत्रोचार कर अग्नि प्रज्वलित की और फिर उसका विज्ञान भी समझाया। एक्सपर्ट राहुल तामने ने कहा कि बच्चे जब सवाल करेंगे, तो स्वाभाविक रूप से वे किसी घटना के पीछे के कारणों को भी जान सकेंगे।


चाणक्य पब्लिक स्कूल ओबेदुल्लागंज की प्राचार्य श्रीमति भूपेंद्र कौर ने इन गतिविधियों के स्कूल में आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह गतिविधियां विद्यर्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उतपन्न करेंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। कल विद्यालय में अन्य वैज्ञानिक गतिविविधियां आयोजित होंगी तथा प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
यह गतिविधियां हुईं। डा.राजीव जैन ने स्कूल संचालक श्री आर.बी.सिंह और सभी शिक्षकों का धन्यवाद व्यक्त किया। संचालक सिंह सर ने अपने उद्धबोधन में कहा की इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता जगाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *