मथुरा प्रेम की नगरी, माहौल नहीं बिगड़ने देंगे, श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस पर शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी अध्‍यक्ष बोले

news reporter surendra maravi 9691702989

मथुरा प्रेम की नगरी, माहौल नहीं बिगड़ने देंगे, श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस पर शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी अध्‍यक्ष बोले

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले को लेकर शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डा. जेड हसन का एक अहम बयान सामने आया है। उन्‍होंने इस मामले में साफ कहा है कि इस केस में अदालत के बाहर भी आपसी बातचीत के आधार पर हल निकाला जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि वे सेवा संस्‍थान व ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों से इस विषय में बात करेंगे कि किस प्रकार से बीच का रास्‍ता निकाला जा सके। कमेटी के अध्यक्ष जेड हसन मंगलवार को लखनऊ में थे। उन्‍होंने इस दौरान नईदुनिया के सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण से फोन पर बात की। देवबंद के रहने वाले जेड हसन ने कहा कि मथुरा प्रेम की नगरी है, हम इसका माहौल बिगड़ने नहीं देंगे। बीच का रास्ता क्या हो सकता है, इस पर वह बोले, हम दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। ईदगाह कमेटी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों से राय-मशविरा लेंगे। उनके साथ बैठक कर सोचेंगे कि बीच का रास्ता क्या हो सकता है।

55 साल से मथुरा में रह रहे

वह मथुरा में 55 वर्षों से रह रहे हैं। 1992 से वह ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हैं। जेड हसन ने कहा कि इतने वर्षों में मथुरा में कभी धर्म को लेकर हिंदू मस्जिद के बीच विवाद नहीं हुआ है। न्यायालय में वाद चल रहे हैं, इससे विवाद की स्थिति बन रही है। हम चाहते हैं कि विवाद न हो। इसके लिए न्यायालय के बाहर हम बैठकर बीच का रास्ता निकाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *