news reporter surendra maravi 9691702989

जयवर्धन सिंह ने सीएम को पत्र लिख आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर CBI जांच की मांग

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयर्वधन सिंह ने पत्र में स्वास्थ्य विभगा और मंत्री पर आरोप लगाया कि सदन में आयुष्मान योजना को लेकर गलत जानकारी दी गई। उन्होंने लिखा कि सदन में दिया गया जवाब और आयुष्मान पोर्टल पर दी गई जानकारी अलग-अलग हैं।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह

मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना घोटाले का मामले गरमाता ही जा रहा है। अब कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयर्वधन सिंह ने पत्र में स्वास्थ्य विभगा और मंत्री पर आरोप लगाया कि सदन में आयुष्मान योजना को लेकर गलत जानकारी दी गई। उन्होंने लिखा कि सदन में दिया गया जवाब और आयुष्मान पोर्टल पर दी गई जानकारी अलग-अलग हैं। जयवर्धन सिंह ने कहा कि लिखित जवाब और पोर्टल में आंकड़ों में हेरफेर है। सदन में दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल में आयुष्मान योजना में 114 अस्पताल जुड़े हुए हैं। जबकि आयुष्मान विभाग के पोर्टल पर भोपाल जिले में लगभग 213 अस्पताल रजिस्टर्ड हैं।

सिंह ने लिखा कि उन्होंन कि उन्होंने चिकित्सालय पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी तो उसका जवाब भी अधूरा दिया गया है। जवाब में 154 निलंबन चिकित्सालय बताए गए, जबकि पोर्टल पर 318 चिकित्सालय निलंबन दर्शाये गए। इसमें 10 जिलों में चिकित्सालयों के निलंबन संबंधी जानकारी पोर्टल पर नहीं दी गई। सिंह ने लिखा कि मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि संपूर्ण तथ्याों का परीक्ष कराकर मेरे द्वारा उपलब्ध जानकारी के आधार पर संपूर्ण महाघोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *