मंडीदीप के राहुल नगर में 18 सितंबर 2026 को अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर स्थानीय आदिवासी गोंड समाज द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम क्रांति के इन महानायकों को नमन करते हुए उनके बलिदान की गाथा को याद किया गया। इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के रायसेन जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छोटे लाल उइके, भोपाल जिला महासचिव मोहन लाल पन्द्रो, भोपाल कार्यवाहक अध्यक्ष, जय कुमार वरकड़े, भोपाल जिला सन्तोष पोर्ते जिला महामंत्री प्रदेश कार्यालय प्रभारी बंटी धुर्वे,जिला भोपाल , प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित महेश्वरी पूरी टीम के साथ शामिल हुए।
राजा शंकर शाह गोंडवाना साम्राज्य के शासक थे और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 18 सितंबर 1857 को जबलपुर में अंग्रेजों ने दोनों को तोप के मुहाने से बांधकर शहीद कर दिया था, जिसे आज भी स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी प्रतिरोध के इतिहास में खास जगह मिली है। मंडीदीप के राहुल नगर में गोंड समाज के लोगों ने इसी ऐतिहासिक बलिदान दिवस पर स्थानीय स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।