गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश के लिए मध्यप्रदेश तैयार, 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा बड़ा निवेशक सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित सेमीकॉन इंडिया-2026 में मध्यप्रदेश पवेलियन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और उद्योग विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। सेमीकंडक्टर, चिप डिजाइनिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारस सेमीकंडक्टर्स, थॉमसन सेमीकंडक्टर्स, स्प्रिन्टोनिक्स एआई, एनएक्सपी इंडिया, मार्वल सेमीकंडक्टर्स, एल एंड टी सेमीकंडक्टर्स और स्वदेश आईसी सेमीकंडक्टर्स सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया।वैश्विक कंपनियों से निवेश और तकनीकी सहयोग पर चर्चामुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री ग्रुप (आईएसआईजी) के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जापान, कोरिया और अमेरिका की कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहे। जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ भी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में संभावित सहयोग और निवेश के विषय पर चर्चा हुई।डॉ. यादव ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया-2026 वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग के साथ संवाद और सहयोग का महत्वपूर्ण मंच है। मध्यप्रदेश अपनी औद्योगिक क्षमता, उपलब्ध संसाधनों और निवेश की संभावनाओं के साथ इस क्षेत्र में नई साझेदारियों के लिए तैयार है।मुख्यमंत्री ने चिप डिजाइनिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ी किष्किंधा इंटरनेशनल, डिजिकॉम, सिग्निटयूट, स्टेम्बो टेक्नोलॉजी, ट्रू-चिप सोल्युशन, बनाश्री सेमीकंडक्टर्स, वीएलएसआई एक्सपर्ट और न्यूजिमो सेमीकंडक्टर्स सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। उन्होंने मोहाली चिप डिजाइनिंग पवेलियन और स्वीडिश पवेलियन का अवलोकन भी किया।23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा बड़ा निवेशक सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को इंदौर में बड़ा निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों, राज्य की नीतियों और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश-विदेश के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए लगातार आमंत्रित कर रही है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अनुकूल नीतियां और सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के दौरान भी सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *