गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आयोजित किया स्वागत समारोह,

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शनिवार को लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उपस्थित अतिथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की संपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति से हुई। इसके बाद पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की।राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। ‘हर घर तिरंगा’ ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया, जबकि ‘भारत हमारी माँ है’ ने मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को स्वर दिया।इसी क्रम में ‘वसुंधरा परिवार हमारा’ के माध्यम से भारतीय संस्कृति के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश को प्रस्तुत किया गया। ‘जय जन भारत’ और ‘भारत के कण-कण पर अंकित’ जैसे गीतों ने देश के गौरवशाली इतिहास, सामर्थ्य और विश्वगुरु परंपरा का प्रभावशाली स्मरण कराया। इन प्रस्तुतियों से लोकभवन का वातावरण राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना से भर गया।

प्रतिभाओं का किया सम्मान

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देने वाले राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योगदान के लिए योग गुरु श्री राजीव जैन को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान लोकभवन में मध्यप्रदेश के महान जननायकों के जीवन और योगदान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी ने स्वतंत्रता आंदोलन और प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से जुड़े महान व्यक्तित्वों की स्मृतियों को जीवंत किया।

बड़ी संख्या में विशिष्टजन हुए शामिल

लोकभवन में आयोजित इस स्वागत समारोह में हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह, खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी और नगर निगम भोपाल के सभापति श्री किशन सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।समारोह में मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला, अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ल, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी सहित प्रशासन एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इसके अलावा विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी, पद्म पुरस्कार से सम्मानित विशिष्टजन, न्यायिक अधिकारी, निगम-मंडलों के अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *