गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया तथा उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है और देश ने सदैव दुनिया के सामने मानवता और सह-अस्तित्व की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और वीर सपूतों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और संकल्पों को दोहराने का दिन भी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 में आजादी प्राप्त होने तक देश के अनगिनत लोगों ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। आजादी के बाद सभी प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने स्तर पर देश के विकास में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।डॉ. यादव ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए देश के सामने मौजूद चुनौतियों का मिलकर सामना करना आवश्यक है। भारत अपनी एकता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत नेतृत्व के बल पर हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में आयोजित तिरंगा यात्राओं को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक बताया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव स्मरण रखना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति मिली है।समारोह में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *