गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

जाब्लॉक कांग्रेस कुंडेश्वर धाम कुंडम ने थाने में सोपा ज्ञापन

लगातार हो रही चोरियों को लेकर आम जन में आक्रोश

ब्लॉक कांग्रेस कुंडेश्वर धाम कुंडम के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन जायसवाल के नेतृत्व में कुंडेश्वर धाम थाना प्रभारी सतीश अंधमान को लगातार हो रही चोरियों को लेकर ज्ञापन सोपा गया l

ब्लॉक अध्यक्ष विपिन जायसवाल ने बताया कि लगभग 2 महीने में 40 चोरियां हो चुकी हैं जिसमें दुकान मकान एवं अन्य गांव में चोरियां हुई हैं जिसे लेकर थाना कुंडेश्वर संवेदनशील नहीं है जिसके चलते आम जनता में आक्रोश फैल रहा है ब्लॉक अध्यक्ष का कहना है कि रात में गस्त बढ़ाई जाए एवं सीसीटीवी का फुटेज लेकर चोरों का पता किया जाए ताकि आम जनता का नुकसान होने से बच सके l

वहीं उन्होंने कहा कि इन चोरियों को लेकर कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है ब्लॉक कांग्रेस ने नारे लगाते हुए थाना प्रभारी से कहा है कि रात्रि में शीघ्र मुस्तादी बढ़कर रात्रि गस्त बढ़कर चोरों को पकड़ा जाए ज्ञापन देते समयजनपद सदस्य धर्म मरावी रतन कछवाहा भोलाराम साहू जितेंद्र शुक्ला, मंडलम अध्यक्ष टी एस मार्को, लोटन सिंह मार्को, महंती बाई मार्को मीरा कछवाहा आरती झरिया दीपेंद्र मरकाम पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष साहू हल्के पाटकार रवि परस्ते पतिराम कुंजाम बसंत चौधरी छोटेलाल मरकाम हिम्मत सिंह उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *