गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

विकासखंड में सर्वाधिक आदिवासी समाज माखननगर द्वारा अनिश्चितकालीन धरना

नर्मदापुरम I माखननगर (नर्मदापुरम) विकासखंड में सर्वाधिक आदिवासी समाज माखननगर द्वारा अनिश्चितकालीन धरना तहसील परिसर माखननगर के समीप आंदोलन का निरंतर तीसरा दिन भी चालू रहा

विगत दिनों पूर्व सर्व आदिवासी समाज माखन नगर द्वारा क्षेत्रीय जन समस्याओं जैसे आदिवासियों को पट्टे को लेकर, आदिवासी ग्रामों में विस्थापन रोका जाए, अवैध शराब बिक्री, नल जल लाइट एवं सड़क नाली और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार संबंधित शिकायत तहसीलदार महोदय माखननगर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया

तत्पश्चात आज दिनांक तक शासन प्रशासन अधिकारी द्वारा किसी प्रकार का समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया सर्व आदिवासी समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा विशेष रूप से उपस्थित आशीष कुमार उईके, लखन भल्लवी जी, विनय वाडिवा, निखिलेश कुशराम एवं अन्य आदिवासी सगा समाज के युवा साथी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *