गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर को पहुंचेंगे भोपाल,

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 2 अक्टूबर की रात भोपाल पहुंचेंगे। श्री शाह का भोपाल में लगभग 23 घंटे का प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान वे डेयरी, सहकारिता, पशुपालन, पुलिस और उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।श्री अमित शाह 2 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम भोपाल स्थित होटल ताज में करेंगे। 3 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद श्री शाह रात लगभग 8 बजे भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में 35 हजार से अधिक गोपालक होंगे शामिलश्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक एवं दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्य सहभागिता करेंगे।सम्मेलन में पशुपालकों को बोनस राशि तथा गौशालाओं के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।कृषक कल्याण वर्ष एवं बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों का होगा प्रस्तुतीकरणसम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के दौरान किए गए कार्यों तथा बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।कार्यक्रम में गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण तथा परिवहन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी।इस अवसर पर भोपाल एवं इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों को बोनस राशि तथा गौशालाओं के लिए सहायता प्रदान करने के कार्यक्रम भी होंगे। सम्मेलन के माध्यम से पशुपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्यों को शासन की योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *