नई दिल्ली, गुरुवार। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर मध्यप्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और निवेश से जुड़े विषयों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, निवेश बढ़ाने के प्रयासों, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और निवेश की संभावनाओं की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।डॉ. यादव ने प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ और 17 सितंबर से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जनभागीदारी, सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने आगामी योजनाओं और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।