ग्राम जोबा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित सिवनी। ग्राम जोबा, आदेगांव में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में विशेष स्वागत एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ का ग्राम आगमन हुआ। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, ग्राम जोबा के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला सिवनी अध्यक्ष सम्माननीय श्री राजेंद्र चौहान तथा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रीता वर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम जोबा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अतिथियों और समिति के सदस्यों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और ग्राम परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने से गांव का वातावरण स्वच्छ, हरा-भरा और स्वास्थ्यवर्धक बनेगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री राजकुमार अहीके, उपाध्यक्ष श्री अनमोल उइके, सचिव श्री राजेंद्र उइके सहित समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। અંતतः सभी ने हरियाली बढ़ाने और ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।