गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने के अभियान की दी जानकारी,

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मध्यप्रदेश के खिलाड़ी श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने के अपने आगामी अभियान की जानकारी दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री लोहिया को अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रयास की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री लोहिया की उपलब्धियां देश और प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं तथा उनका संघर्ष और समर्पण युवाओं एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।19 सितंबर को लंदन रवाना होगी टीमश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया 19 सितंबर 2026 को अपनी टीम के साथ दिल्ली से लंदन के लिए रवाना होंगे। टीम द्वारा 24 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच मौसम और समुद्री परिस्थितियां अनुकूल रहने पर इंग्लिश चैनल पार करने का प्रयास किया जाएगा। टीम 6 अक्टूबर को भारत वापस लौटेगी।इस अभियान में मध्यप्रदेश की टीम से ग्वालियर के श्री रामबरन पाल और भिंड के श्री गजेंद्र सिंह टीम सदस्य के रूप में तथा श्योपुर के श्री मुजीब खान कोच के रूप में शामिल हैं।उपलब्धियों से बनाई अलग पहचानसत्येंद्र सिंह लोहिया को मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2024 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनके नाम करीब 40 राष्ट्रीय पदक दर्ज हैं।हाल ही में 12 फरवरी 2026 को उन्होंने न्यूजीलैंड के उत्तरी और दक्षिणी द्वीपों को अलग करने वाली कुक स्ट्रेट को 9 घंटे 22 मिनट में पार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी।युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रेरित करना उद्देश्यमुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान श्री लोहिया ने कहा कि इंग्लिश चैनल पार करने का आगामी अभियान केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने के साथ-साथ युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है।श्री लोहिया का यह अभियान खेल के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और चुनौतियों के सामने हार न मानने की प्रेरक मिसाल के रूप में देखा जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *