गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण,

भोपाल, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ। ध्वजारोहण के बाद पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन प्रस्तुत की और सुरक्षा बलों ने राज्यपाल को गरिमामय गार्ड ऑफ ऑनर दिया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल श्री पटेल ने आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, जनजाति प्रकोष्ठ की सदस्य सचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह और राज्यपाल के उप सचिव श्री सुनील दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।समारोह में परिसहाय द्वय श्री राहुल देशमुख एवं श्री श्रेयस दलवी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक श्री विपुल पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी श्री रविन्द्र बघेल, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, लोकभवन के चिकित्सकगण तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर लोकभवन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *