गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

उज्जैन में आज भाजपा की पदयात्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे नेतृत्व,

भारतीय जनता पार्टी अपने देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत मंगलवार को धर्मनगरी उज्जैन में शक्ति प्रदर्शन करेगी। भाजपा नगर जिला और ग्रामीण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शहर में भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल होंगे।पदयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे शहीद पार्क से होगी। इससे पहले यहां एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करेंगे। सभा के बाद मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ पदयात्रा में शामिल होकर इसका नेतृत्व करेंगे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सांदीपनि चौराहे पर समाप्त होगी।इस आयोजन को लेकर पार्टी की नगर और ग्रामीण इकाई ने संयुक्त तैयारियां की हैं। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।भाजपा के इस देशव्यापी अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना बताया गया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाली विपक्षी राजनीति के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।जरिए समाज में भ्रम और अस्थिरता फैलाने वाली गतिविधियों के प्रति लोगों को सचेत करने के साथ कानून के शासन को सर्वोपरि रखने का संदेश भी दिया जाएगा।

मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर भी रहेगा जोर

इस अभियान में मतदाता सूची को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा। भाजपा की ओर से फर्जी और दोहरे मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही जा रही है।पार्टी का प्रयास युवाओं और आम नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है। साथ ही देश के विकास, सांस्कृतिक विरासत और सकारात्मक सामाजिक सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया जाएगा।उज्जैन में होने वाली यह पदयात्रा राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतरकर अपने अभियान का संदेश आम लोगों तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *