गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मोसाद पर तुर्की में ईरानी जनरल के अपहरण और टॉर्चर का आरोप, 40 साल पुराने इजरायली पायलट की तलाश से जुड़ा,

नई दिल्ली। इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर तुर्की में ईरान के पूर्व जनरल अलीरेजा असगरी का अपहरण कर कई सप्ताह तक प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई इजरायली वायुसेना के लापता पायलट रॉन अराद की तलाश में चलाए जा रहे दशकों पुराने गुप्त अभियान का हिस्सा थी।रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2006 में ईरान के पूर्व उप-रक्षा मंत्री और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स से जुड़े जनरल अलीरेजा असगरी को इस्तांबुल के एक होटल से कथित तौर पर अगवा किया गया था। बताया गया है कि मोसाद को संदेह था कि असगरी के पास लापता इजरायली पायलट रॉन अराद के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है। बाद में ईरान द्वारा जानकारी मांगे जाने पर इजरायल ने अमेरिकी अधिकारियों को बताया कि असगरी को कई सप्ताह तक प्रताड़ित किया गया था।क्या है 40 साल पुराना पायलट मामला?दरअसल, इजरायली पायलट रॉन अराद का लड़ाकू विमान वर्ष 1986 में लेबनान में सैन्य अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान से इजेक्ट होने के बाद अराद लापता हो गए। तब से इजरायल उनकी तलाश में जुटा हुआ है। इजरायली एजेंसियों का मानना है कि ईरान के पास उनके लापता होने से जुड़ी अहम जानकारी हो सकती है।दूसरी ओर, हिज्बुल्लाह और ईरान से जुड़ी जांच एजेंसियों का मानना है कि रॉन अराद की वर्ष 1988 में पूर्वी लेबनान में मौत हो गई थी और उन्हें वहीं दफनाया गया था। हालांकि, उनके अंतिम समय और शव के ठिकाने को लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।लेबनान के पूर्व सुरक्षा अधिकारी के अपहरण का भी दावारिपोर्ट में दिसंबर 2025 में लेबनान के सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी अहमद शुक्र के कथित अपहरण का भी जिक्र किया गया है। इजरायली अधिकारियों को संदेह था कि रॉन अराद की मौत के पीछे शुक्र की भूमिका हो सकती है। बताया जाता है कि यह मामला वर्ष 1988 में नबी चित के पास हुई एक घटना से जुड़ा था।करीब चार दशक बाद भी रॉन अराद की तलाश इजरायल की खुफिया एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान बनी हुई है। यह पूरा मामला मध्य-पूर्व में इजरायल, ईरान और लेबनान के बीच दशकों से चले आ रहे खुफिया संघर्ष और तनाव को एक बार फिर चर्चा में ले आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *