बिजनेस को बढ़ाने के लिए 10 करोड़ रुपये का लोन दिलवाने का झांसा देकर इलेक्ट्रिकल प्रॉडक्ट बनाने वाली एक कंपनी से 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी के डायरेक्टर संदीप कुमार ने कोर्ट में अर्जी दी थी। अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार को एक्सप्रेसवे थाने में सुजीत कुमार सिसोदिया और उसकी पत्नी नेहा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।खुद को एग्रो कैपिटल एलआईसी से जुड़ा बताया था। आरोपी ने बैंक से अच्छे कनेक्शन होने की बात भी कही थी। कुछ दिन बाद उसने 10 करोड़ रुपये तक का लोन दिलवाने की बात कही। इसके बदले में कमीशन की डिमांड की गई।