गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम के अंतर्गत फील्ड वर्क पर ले जाया गया,

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम के अंतर्गत फील्ड वर्क पर ले जाया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बाल कल्याण समिति एवं नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा किया।इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना एवं समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को समझने का अवसर प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने इन संस्थानों में रह रहे बच्चों एवं अन्य लाभार्थियों से बातचीत की और उनके जीवन, चुनौतियों तथा आवश्यकताओं को नजदीक से समझा।
इस कार्यक्रम में विभाग के प्रोफेसर्स एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। विभाग के शिक्षकों ने इस फील्ड वर्क को छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के इस पहल से विद्यार्थियों को वास्तविक सामाजिक परिस्थितियों का अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनके अध्ययन को व्यवहारिक दृष्टिकोण मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *