गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

SSC MTS और हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित, PET/PST के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी,

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार (CBIC/CBN) भर्ती परीक्षा-2025 के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम हवलदार पद के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए अभ्यर्थियों के चयन के उद्देश्य से घोषित किया गया है। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम 3 अगस्त 2026 को जारी किया था।एसएससी द्वारा एमटीएस एवं हवलदार भर्ती-2025 की अधिसूचना 26 जून 2025 को जारी की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 36,19,834 आवेदन प्राप्त हुए। आयोग ने 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) आयोजित की, जिसमें 8,04,633 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होने के कारण अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया गया। इसके बाद CBE के सेशन-II में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर हवलदार पद के लिए रिक्तियों के अनुपात 1:7 (रिक्ति : उम्मीदवार) के अनुसार अभ्यर्थियों को PET और PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को केवल उन्हीं पदों एवं क्षेत्रों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया है, जिन्हें उन्होंने आवेदन के समय प्राथमिकता दी थी।

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

हवलदार पद के लिए PET/PST में शामिल होने हेतु अभ्यर्थियों को CBE के सेशन-II में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना आवश्यक था। आयोग के अनुसार:

  • सामान्य (UR) – 30%
  • ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस – 25%
  • एससी, एसटी एवं अन्य श्रेणियां – 20%

PET/PST अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी PET/PST में सफल नहीं होंगे, उनका चयन हवलदार पद के लिए नहीं किया जाएगा। हालांकि, यदि वे MTS पद के लिए पात्र होंगे तो उनकी उम्मीदवारी MTS भर्ती प्रक्रिया में बनी रहेगी। MTS और हवलदार पदों के प्रथम चरण का अंतिम आवंटन PET/PST प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जारी किया जाएगा।

हवलदार पदों की श्रेणीवार रिक्तियां

श्रेणीरिक्त पद
अनारक्षित (UR)448
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)237
अनुसूचित जाति (SC)126
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)120
भूतपूर्व सैनिक (ESM)99
अनुसूचित जनजाति (ST)87
अन्य दिव्यांग (OH)13
श्रवण बाधित (HH)11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *