गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘विकास की गाथा’ पुस्तिका का विमोचन,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल द्वारा लिखित विकास पुस्तिका ‘विकास की गाथा – अभ्युदय सारंगपुर: प्रमुख उपलब्धियां एवं विकास कार्य (वर्ष 2024 से 2026)’ का विमोचन किया।पुस्तिका के विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके लेखक डॉ. गौतम टेटवाल को बधाई देते हुए कहा कि विकास कार्यों और उपलब्धियों को इस तरह दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने इस नवाचार के लिए डॉ. टेटवाल को शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, संस्कृति, पर्यटन तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी तथा नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी मौजूद रहीं।ढाई वर्षों के विकास कार्यों का दस्तावेज‘विकास की गाथा’ पुस्तिका में राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-164 सारंगपुर में वर्ष 2024 से 2026 के बीच हुए विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों को क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसमें क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, अधोसंरचना, रोजगार, विकास योजनाओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी शामिल की गई है।पुस्तिका की खासियत यह है कि इसमें विकास कार्यों को केवल आंकड़ों और विवरण तक सीमित न रखते हुए आकर्षक चित्रावली के माध्यम से भी प्रस्तुत किया गया है, जिससे क्षेत्र में हुए कार्यों की तस्वीर लोगों के सामने स्पष्ट रूप से आ सके।डॉ. गौतम टेटवाल की इस पहल को सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को एक जगह संकलित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। यह पुस्तिका क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी को व्यवस्थित रूप से सामने रखने के साथ-साथ भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के लिए भी एक उपयोगी दस्तावेज के रूप में काम कर सकती है।

í

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *