
इंदौर- इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक धार्मिक समारोह में 14 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया। इसके अलावा, चार अन्य लोगों ने भी “घर वापसी” की, यानी वे पहले हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके थे, लेकिन अब उन्होंने वापस हिन्दू धर्म में लौटने का फैसला किया है। गुरुवार को हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी शामिल हुए
घर वापसी करने वालों का क्या कहना है
“घर वापसी” करने वालों ने कहा कि उन्होंने हिन्दू धर्म की ओर लौटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि यही उनका सच्चा धर्म है। एक व्यक्ति ने कहा, मैं हमेशा से हिन्दू धर्म के प्रति आकर्षित रहा हूं। मैंने इस्लाम में कभी सहज महसूस नहीं किया। आज मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने मूल धर्म में वापस आ गया हूं।
हिन्दू धर्म अपनाने के कारण नए धर्मावलंबियों ने बताया कि उन्होंने कई कारणों से हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला किया। कुछ महिलाओं ने मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव से परेशान होकर यह कदम उठाया। एक महिला ने कहा, मुझे बचपन से ही मंदिर जाना अच्छा लगता था। हिन्दू धर्म मुझे अच्छा लगता है। मैंने बिना किसी के दबाव के हिन्दू धर्म अपनाया है। एक अन्य महिला ने कहा, मंदिरों में महिलाओं को भी पूजा करते देख अच्छा लगता था। लेकिन मुस्लिम धर्म में महिलाओं के मस्जिद जाने पर प्रतिबंध है, यह हमें बड़ा बुरा लगता था। हिंदुओं के घर में होने वाले पूजा-पाठ देखकर हमें भी अपने घर में ऐसे ही पूजा पाठ कराने की इच्छा होती थी।