गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

संविधान दिवस पर विधानसभा की विशेष पहल, राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भेंट किया ‘विधायिनी’ का विशेषांक,

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को लोकभवन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को विधानसभा की पत्रिका ‘विधायिनी’ का संविधान दिवस विशेषांक भेंट किया। राज्यपाल के लोकभवन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यपाल को बताया कि संविधान के 77वें दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा विशेष पहल करते हुए ‘विधायिनी’ का विशेषांक प्रकाशित किया गया है। इसमें भारतीय संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, संविधान निर्माण की प्रक्रिया और संविधान सभा में मध्यप्रदेश के योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।विशेषांक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार सहित पांच विधानसभा अध्यक्षों तथा विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका से जुड़े प्रतिनिधियों के आलेख शामिल किए गए हैं।इस अंक की विशेषता यह है कि इसमें मूल संविधान में शामिल 22 चित्रों को भी स्थान दिया गया है, जो इसे ऐतिहासिक और संदर्भ की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। साथ ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक नागरिक की भूमिका और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए संकल्प पत्र भी शामिल किया गया है।विशेषांक को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, ताकि पाठक डिजिटल माध्यम से भी इसकी सामग्री तक आसानी से पहुंच सकें। यह विशेषांक संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में मध्यप्रदेश विधानसभा की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *