गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

बच्चों में बौद्धिक क्षमताओं-भावनात्मक विकास और सामाजिक कौशल को विकसित करता स्कूल शिक्षा विभाग,

प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अनेक नवाचारों एवं ठोस कदमों को सफलतापूर्वक अमल में लाया गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रदान की जा रही है।स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं। विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में स्वीकृत कुल बजट का 92.12 प्रतिशत उपयोग किया गया था। वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 95.12 प्रतिशत हो गया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 3.48 प्रतिशत अधिक है।यह उच्च व्यय दर इस बात का प्रमाण है कि सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आवंटित बजट का उपयोग पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किया जा रहा है।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु शैक्षणिक ढांचे में नवाचार, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन एवं छात्र-केंद्रित गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।प्रदेश सरकार का यह प्रयास सुनिश्चित करता है कि शिक्षा प्रणाली केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर छात्रों के सर्वांगीण विकास को भी बढ़ावा दे।

स्कूली शिक्षा बच्चे के विकास में एक महत्वपूर्ण चरण है, जो उनके भविष्य को आकार देने वाली आधारभूत ज्ञान और कौशल प्रदान करती है। आमतौर पर गणित, विज्ञान, भाषा, कला और सामाजिक अध्ययन जैसे विभिन्न विषयों में औपचारिक निर्देश शामिल होते हैं। सिखाने के इस चरण का उद्देश्य बौद्धिक क्षमताओं, भावनात्मक विकास और सामाजिक कौशल को विकसित करना है। प्रदेश में इन्हीं उद्देश्यों को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा अनुशासन, टीमवर्क और समस्या समाधान जैसे मूल्यों को भी बढ़ावा देती है, जिससे बच्चों को अकादमिक और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलती है। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्ष 2020 का क्रियान्वयन भी प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *