नगर निगम की लापरवाही: गुमटी खड़ी कार पर गिरी, ड्राइवर की जान बाल-बाल बची,

भोपाल। एमपी नगर मेट्रो ब्रिज के पास सोमवार को नगर निगम की गुमटी उठाने वाली गाड़ी से बड़ा हादसा हो गया। गाड़ी पर लोड की जा रही गुमटी अचानक संतुलन बिगड़ने से बगल में खड़ी एक कार पर जा गिरी। हादसे में कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुँचा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निगम कर्मियों ने गुमटी उठाते समय आवश्यक सावधानी नहीं बरती, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में बैठे ड्राइवर की जान बाल-बाल बची, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।स्थानीय नागरिकों ने इस घटना पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि नगर निगम की लापरवाही आए दिन सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की लापरवाही पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *