। जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के संकल्प के साथ रविवार को जल गंगा संवर्धन मिशन के 14वें दिन भोपाल में एक प्रेरणादायक जनजागरण अभियान आयोजित किया गया। प्रकृति और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर अपने दायित्व का परिचय दिया। इस अवसर पर सिन्धी मेला समिति के मुख्य संरक्षक एवं विधायक भगवानदास सबनानी, महापौरश्रीमती मालती राय, भोपाल नगर निगम डॉ. प्रिया भावे चित्तावार एवं सिन्धी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयाना सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए और जनभागीदारी को इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति बताया। यह अभियान नर्मदा मिशन परिवार, HER Health, Dr. Kshama Dhodapkar Foundation, Run for Her, SETU, SMS (सिन्धी मेला समिति), भोपाल के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।