गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

करोंद बायपास निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए मंत्री विश्वास सारंग, कहा- जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं

भोपाल। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और आम नागरिकों को हो रही समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनएचएआई, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, मेट्रो कॉर्पोरेशन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने निर्माण कार्य के चलते बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही पेयजल पाइपलाइन को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य की कीमत आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करके नहीं चुकाई जा सकती। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी जलापूर्ति प्रभावित हुई है, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।मंत्री श्री सारंग ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइपलाइन क्षति के कारण हुए नुकसान की जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा आर्थिक मुआवजा भी वसूला जाए।उन्होंने कहा कि करोंद बायपास परियोजना भोपाल की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है, लेकिन इसके निर्माण के दौरान नागरिकों की दैनिक जिंदगी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यातायात, आवागमन और जनसुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि भविष्य में खुदाई कार्य शुरू करने से पहले पानी एवं सीवेज लाइनों का तकनीकी सर्वेक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि बार-बार होने वाली क्षति और जनता की परेशानी से बचा जा सके।उन्होंने कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक हैं, जब वे नागरिकों की सुविधा और विश्वास को मजबूत करें। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि करोंद बायपास परियोजना समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *