राज्यपाल श्री पटेल ने राजा शंकरशाह- कुंवर रघुनाथशाह का किया पुण्य स्मरण,

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय महानायक राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया।राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह ने मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन बलिदान कर आने वाली पीढ़ियों के लिए अमर उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके त्याग और साहस से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने क्रांतिकारी वीरों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *