गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर राजभवन में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितम्बर) के अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मार्गदर्शन में राजभवन, भोपाल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर का आयोजन राजभवन एवं रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।

📍 स्थान: राजभवन, सांदीपनि सभागार
समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक
🚪 प्रवेश द्वार: गेट नम्बर 02 से

शिविर की प्रमुख विशेषताएँ:

  • आमजन स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे।
  • स्त्रीरोग एवं नेत्ररोग की नि:शुल्क जाँच उपलब्ध होगी।
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण।
राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि शिविर का आयोजन राजभवन और रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। शिविर अवधि में आमजन स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। स्त्रीरोग और नेत्ररोग की आमजन निःशुल्क जाँच करा सकते हैं। श्री कोठारी ने नागरिकों से राजभवन में आयोजित हो रहे शिविर में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *