गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्य न्यायाधिपति मनोनीत न्यायमूर्ति अल्पेश कोगजे ने की सौजन्य भेंट

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे ने बुधवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान न्यायमूर्ति श्री कोगजे ने राज्यपाल श्री पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे की पत्नी श्रीमती अर्चना अल्पेश कोगजे भी उनके साथ मौजूद रहीं।लोकभवन पहुंचने पर मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री कोगजे का अपर मुख्य सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुलाकात की।इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति श्री कोगजे की राज्यपाल से यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से जुड़े महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं न्यायिक दायित्वों के संदर्भ में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम संक्षिप्त एवं गरिमापूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *