गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मौसम साफ होते ही बढ़ेगी तपिश, मध्यप्रदेश में 12 मई से लू का अलर्ट

पाल। मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब धीरे-धीरे थमता नजर आ रहा है। मौसम साफ होने के साथ ही प्रदेश में तेज गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 12 मई से कई जिलों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। रविवार से ही तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर प्रदेशभर में महसूस किया जाएगा।शनिवार को ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहने के कारण कई जिलों में मौसम बदला रहा। भोपाल, बैतूल, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, सागर, जबलपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, उमरिया और छिंदवाड़ा समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं। कई स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।हालांकि, मौसम में बदलाव के बावजूद कई शहरों में भीषण गर्मी दर्ज की गई। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाजापुर में 43.8 डिग्री, धार में 42.6 डिग्री, खरगोन में 42 डिग्री और गुना में 41.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इंदौर में 42 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, जबलपुर में 39.2 डिग्री और ग्वालियर में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।गर्मी बढ़ने के साथ मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *