गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

भोपाल में ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद अभियान’ के तहत विशाल आंदोलन सम्पन्न, गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग तेज,

भोपाल, 31 मई 2026।
राष्ट्रीय स्तर पर पंडित अनुराग भार्गव के नेतृत्व में संचालित ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध अभियान’ को देशभर से व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा दिलाना तथा देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराना है।अभियान के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों से संत समाज के वरिष्ठ महंतों, धार्मिक गुरुओं एवं गौ भक्तों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। अभियान को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को पूर्व में 33 दिवस का सख्त अल्टीमेटम दिया गया था। इसी क्रम में 33 दिनों की अवधि पूर्ण होने पर 31 मई 2026 को राजधानी भोपाल में ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद अभियान’ के तहत विशाल जनआंदोलन आयोजित किया गया।यह आंदोलन अंबेडकर पार्क मैदान, तुलसी नगर, भोपाल (मध्य प्रदेश) में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज, गौ सेवकों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। आंदोलन के दौरान गौ रक्षा एवं गौ सम्मान से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

अभियान के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अनुराग भार्गव ने कहा,
"गौ हत्या पाप है, इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। गौ माता को राज्य माता का सम्मान प्रदान किया जाए। गौ माता रक्षा अभियान प्रत्येक भारतवासी का अभियान है। यह सनातन धर्म की रक्षा का युद्ध है।"उन्होंने बताया कि अभियान से अब तक लाखों लोग जुड़ चुके हैं तथा देश के कोने-कोने से लोगों ने अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से पुनः आग्रह करते हुए कहा कि गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग को तत्काल स्वीकार किया जाए।अभियान के तहत देशभर में गोशालाओं का दौरा, जन-जागरण सभाएं, हस्ताक्षर अभियान एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कई हिंदू संगठनों ने इस आंदोलन को सांस्कृतिक एवं धार्मिक जागरण का महत्वपूर्ण अभियान बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *