गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

भोपाल में एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति को लेकर बढ़ी परेशानी, उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी,

राजधानी भोपाल में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। जहां एक ओर सरकार द्वारा सप्लाई सामान्य होने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर की गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ और शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।का कहना है कि समय पर गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है, डिलीवरी में देरी हो रही है और कई मामलों में गड़बड़ी के आरोप भी सामने आ रहे हैं।जाटखेड़ी निवासी गीता पाल ने बताया कि उनका उज्ज्वला योजना का कनेक्शन बिना जानकारी के जवाहर चौक स्थित एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज भी प्राप्त हुआ, जबकि उन्होंने सिलिंडर लिया ही नहीं। उनका आरोप है कि उनका सिलिंडर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया और शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिला।वहीं, मोहम्मद राशिद ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को सिलिंडर बुक किया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। OTP न मिलने के कारण वे बार-बार बुकिंग भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर में गैस खत्म होने के कारण उन्हें वैकल्पिक साधनों से खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है।मंगल सिंह राठौड़ ने बताया कि एक माह पूरा होने के बाद भी नई बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी द्वारा अलग-अलग नंबरों से प्रयास करने की सलाह दी जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।बाणगंगा निवासी रतिपाल ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बावजूद सिलिंडर समय पर नहीं दिया जा रहा और कुछ मामलों में ब्लैक मार्केटिंग की आशंका भी जताई जा रही है।

एजेंसी का पक्ष

जवाहर चौक स्थित गैस एजेंसी के प्रबंधक ने दावा किया कि सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है, हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि OTP न मिलने की समस्या कुछ उपभोक्ताओं के सामने आ रही है। ब्लैक मार्केटिंग के आरोपों पर उन्होंने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *