बिग बॉस 19 का फिनाले वीक: ग्रैंड फिनाले से पहले आखिरी एपिसोड में दिखी टॉप 5 की जर्नी,

रिएलिटी शो बिग बॉस 19 का आज, 6 दिसंबर 2025 को ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले प्रसारित आखिरी एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास रहा। कल, 7 दिसंबर 2025 को इस सीजन के विजेता का ऐलान किया जाएगा। फिनाले वीक में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने स्टेज पर अपनी जगह पक्की कर ली है।आज के एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को फिनाले ट्रॉफी की झलक दिखाई तथा सभी कंटेस्टेंट्स की अब तक की जर्नी वीडियो के जरिए दिखाकर उन्हें भावुक कर दिया।फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के जर्नी वीडियो के बाद आज के एपिसोड में सिंगर अमल मलिक की जर्नी दिखाई गई।उनके वीडियो की शुरुआत जीशान कादरी और शहबाज बदेशा संग उनकी दोस्ती और मजबूत बंधन की झलक से हुई। कैमरे पर दिखा कि किस तरह यह तिकड़ी शुरुआत से एक-दूसरे की सपोर्ट सिस्टम बनी रही।इसके अलावा तान्या मित्तल के साथ उनकी प्यारी और सहज दोस्ती भी जर्नी वीडियो में खास तौर पर दिखाई गई। अमल मलिक की जर्नी में उनकी विनम्रता, सॉफ्ट नेचर और घर में बनाए रिश्तों ने फैंस का दिल जीत लिया।ग्रैंड फिनाले अब बस एक दिन दूर है और दर्शकों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि इस सीजन की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के नाम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *