गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध अभियान को मिला जीतू पटवारी का समर्थन, 31 मई को भोपाल में होगा विशाल आंदोलन,

भोपाल। राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे “गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध अभियान” को अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक समर्थन मिलने लगा है। अभियान का नेतृत्व कर रहे पंडित अनुराग भार्गव को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है।अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा दिलाना तथा देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराना है। इसी मांग को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को 33 दिवस का अल्टीमेटम दिया गया है।अभियान के तहत 31 मई 2026 को राजधानी भोपाल में “गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद अभियान” के बैनर तले विशाल आंदोलन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन में गौ रक्षा, गौ हत्या पर रोक और गौ माता को सम्मान दिलाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अभियान को समर्थन देते हुए कहा,
“गौ माता रक्षा अभियान में मैं आपके साथ हूँ। यह सनातन धर्म की रक्षा का युद्ध है।”

पंडित अनुराग भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान से देशभर में लाखों लोग जुड़ चुके हैं और विभिन्न राज्यों से लगातार समर्थन पत्र प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का अभियान है।उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा,“गौ हत्या पाप है, इसे तत्काल बंद किया जाए। गौ माता को राज्य माता का सम्मान दिया जाए। यदि 33 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं होतीं, तो भोपाल में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।”अभियान के अंतर्गत विभिन्न गोशालाओं का दौरा, जनजागरूकता सभाएं, हस्ताक्षर अभियान और सामाजिक संवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कई हिंदू संगठनों ने भी इस अभियान को सांस्कृतिक जागरण और भारतीय परंपराओं के संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *