भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान एवं महात्मा गांधी जयंती के मद्देनजर शहर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना टी.टी. नगर पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 310 क्वाटर देशी मदिरा, कुल 55 लीटर 800 मिलीलीटर शराब तथा एक एक्टिवा वाहन बरामद किया है।पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री अखिल पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त टी.टी. नगर श्रीमती अंकिता खातरकर के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।ऐसे पकड़ा गया आरोपीथाना प्रभारी टी.टी. नगर निरीक्षक गौरव सिंह दोहर द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन से अवैध शराब लेकर माता मंदिर 56 की लाइन की ओर जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को एक्टिवा सहित रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष लोंडे, पिता कन्हैया लोंडे, उम्र 46 वर्ष, निवासी मकान नंबर 285, बंगाली कॉलोनी, पंचशील नगर, टी.टी. नगर, भोपाल बताया।पुलिस द्वारा एक्टिवा पर रखी हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें देशी मदिरा प्लेन के क्वाटर पाए गए। गिनती करने पर कुल 310 क्वाटर, 55 लीटर 800 मिलीलीटर देशी शराब बरामद हुई। शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सफेद रंग की एक्टिवा क्रमांक MP04-ST-5386 एवं शराब को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना टी.टी. नगर में अपराध क्रमांक 820/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।पूछताछ में सामने आई जानकारीपुलिस पूछताछ में आरोपी संतोष लोंडे ने बताया कि वह उक्त शराब चित्रा लोंडे, निवासी बंगाली कॉलोनी के कहने पर बिक्री के लिए लेकर आता था। मामले में चित्रा लोंडे फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष लोंडे के विरुद्ध थाना टी.टी. नगर में पूर्व से मारपीट एवं आबकारी अधिनियम के 11 अपराध दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी चित्रा लोंडे के विरुद्ध मारपीट एवं आबकारी अधिनियम के 09 अपराध पंजीबद्ध होना बताया गया है।जप्त सामग्रीदेशी मदिरा प्लेन — 310 क्वाटरकुल मात्रा — 55 लीटर 800 मिलीलीटरशराब की अनुमानित कीमत — ₹21,700एक्टिवा वाहन — ₹10,000 (अनुमानित)कुल मशरूका — ₹31,700सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रआर रविन्द्र पाल सिंह, प्रआर शिशुपाल सैनी, प्रआर राजेश कुमार, आर कपिल कौशिक, आर अरविन्द यादव, आर रितेश तिवारी, आर अविनाश भारती, आर धर्मवीर सिंह, आर राहुल जाट, आर कृष्ण अवतार, आर गोविन्द प्रजापति एवं मआर कृतिका परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।