गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

“शाम-ए-रफी” में गूंजे मोहम्मद रफी के सदाबहार नगमे, संगीत प्रेमियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,

भोपाल। संगीत मेरा जीवन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की स्मृति में “शाम-ए-रफी” शीर्षक से एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रफी साहब के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता माया पवार ने की। संस्था की उपाध्यक्ष आरती सोनी, कोषाध्यक्ष अनीता वाधवानी, संयुक्त सचिव रीना बाथम तथा सचिव चैतन्य पवार ने आयोजन की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। कार्यक्रम के ग्रुप एडमिन मसरूर खां भोपाली (वॉइस ऑफ रफी) तथा प्रोग्राम अरेंजर हारुन खां भोपाली ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।संगीत संध्या में स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने मोहम्मद रफी सहित हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम दौर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। प्रमुख प्रस्तुतिकारों में ममता धुर्वे, महाबुद्दीन, जुबेर, शकील मासाहब, प्रिंस, राजेश पंथी, हामिद भाई, कुलदीप सिंह, नफीस भाई, असलम भाई, ओवैस भाई, विनय श्रीवास्तव (वॉइस ऑफ कुमार सानू), रेहान (वॉइस ऑफ किशोर), रेहान (सूफी गायक), इमरान बॉलीवुड सिंगर, गोविंद राठौर (रायसेन) सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।कार्यक्रम का संचालन इरफान (सिरोंज राज एक्सप्रेस) ने प्रभावशाली अंदाज़ में किया। वहीं कर्मवीर (चीफ एडिटर) सहित अनेक सहयोगियों एवं समाजसेवियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर जूनियर शशि कपूर (रईस भाई), चार्ली बॉलीवुड एक्टर (शरीफ भाई) सहित बड़ी संख्या में कलाकार, संगीत प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आयोजन का उद्देश्य केवल महान गायक मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि अर्पित करना ही नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर भारतीय फिल्म संगीत की समृद्ध विरासत और क्लासिक गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी रहा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इसे यादगार संध्या बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *