गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मुख्यमंत्री उज्जैन ज़मीन घोटाले पर सदन में जवाब दें, चर्चा से भागना लोकतंत्र का अपमान — उमंग सिंघार,

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से जुड़े कथित उज्जैन ज़मीन घोटाले का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा की मांग करते हुए कहा कि इतने गंभीर विषय पर सरकार को सदन के भीतर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से बच रही है, जिसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया।उमंग सिंघार ने कहा कि जो सरकार विधानसभा में सवालों का सामना करने से बचती है, वह जनता के प्रति जवाबदेही कैसे निभाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से जुड़े कथित उज्जैन ज़मीन घोटाले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा सरकार को सदन में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी।समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार UCC लागू करने में जल्दबाज़ी दिखा रही है, लेकिन ओबीसी एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर मौन है।उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार ओबीसी समाज और पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर चर्चा से क्यों बच रही है। प्रदेश की जनता सरकार से इस विषय पर स्पष्ट जवाब चाहती है।कांग्रेस ने दोहराया कि वह जनहित, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों पर विधानसभा के भीतर और बाहर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी तथा सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का संघर्ष जारी रखेगी।

शैलेंद्र मर्सकोलेसंवाददातागोंडवाना लैंड न्यूज़ चैनल एवं समाचारपत्र, भोपाल ✍🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *