गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद – युवा प्रभाग, भोपाल की बैठक सम्पन्न हुई,

विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त 2026) के आयोजन की तैयारियों के संबंध में आज मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद, युवा प्रभाग, भोपाल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद के युवा प्रभाग के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।बैठक में प्रदेश सचिव श्री विनोद ईरपाचे, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री रत्नेश मरावी, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह सैयाम, कर्मचारी प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश गणावा, श्री राकेश भूरिया, श्री नवीन खेस, श्री बलवंत सिंह, श्री गोलू, श्री वेद मारसकोले, बलराम ओझा तथा वरिष्ठ आदिवासी चित्रकार श्री आनंद श्याम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रथम चरण – योजना बैठकइस चरण में विश्व आदिवासी दिवस 2026 के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल, बजट, आदिवासी समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, जनसंपर्क, जनसंगठन तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से “विश्व आदिवासी दिवस 2026 आयोजन समिति” का गठन किया गया। यह समिति कार्यक्रम की समस्त आगामी रणनीति, समन्वय एवं क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगी।समिति मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमंग सिंघार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस 2026 के आयोजन की सभी तैयारियों को आगे बढ़ाएगी।बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि “आदिवासी पहचान का उत्सव” की भावना को जन-जन तक पहुँचाते हुए विश्व आदिवासी दिवस 2026 को आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, गौरव, अस्मिता एवं एकता का ऐतिहासिक उत्सव बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *