गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

भोपाल में हुआ भारत का सबसे बड़ा मूवी कॉन्सर्ट #PeddiKiAwaz, ए.आर. रहमान और राम चरण की मौजूदगी ने बढ़ाया फैंस का उत्साह,

भोपाल। इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में शामिल राम चरण स्टारर ‘पेद्दी’ ने अपने भव्य प्रमोशनल इवेंट #PeddiKiAwaz के जरिए भोपाल में इतिहास रच दिया। BHEL दशहरा मैदान में आयोजित इस मेगा मूवी कॉन्सर्ट में हजारों फैंस की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इस खास अवसर पर म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान की लाइव परफॉर्मेंस और मेगास्टार राम चरण की दमदार मौजूदगी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इवेंट के दौरान फिल्म का नया गाना “हेलाल्लो” लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम से पहले ए.आर. रहमान द्वारा राम चरण के साथ फ्लाइट बोर्ड करते हुए साझा की गई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर पहले ही फैंस के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया था।बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ग्रैंड ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ट्रेलर में राम चरण का क्रिकेटर, रनर और ‘पेद्दी पहलवान’ के रूप में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।फिल्म का संगीत भी लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। यूट्यूब पर “चिकीरी चिकीरी” गाना 200 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है, जबकि “रई रई रा रा” ने 68 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। ए.आर. रहमान का संगीत फिल्म की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी मजबूत पकड़ बना ली है। नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म ने 100K डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसकी वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।

‘पेद्दी’ को वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने प्रोड्यूस किया है, जबकि माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और IVY एंटरटेनमेंट का सहयोग फिल्म को प्राप्त है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर ईशान सक्सेना हैं।फिल्म की टेक्निकल टीम भी बेहद मजबूत है, जिसमें ए.आर. रहमान का संगीत, आर. रत्नावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन, नवीन नूली की एडिटिंग और वी.वाई. प्रवीण कुमार का एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन शामिल है।धुरंधर’, ‘धुरंधर द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी सफल फिल्मों के बाद ‘पेद्दी’ को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 3 जून 2026 को दुनिया भर में भव्य प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसके बाद 4 जून 2026 को इसे वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *