। नवग्रह शनि मंदिर में शनि जयंती महोत्सव के अवसर पर 8 मई से 121 कुण्डीय अखंड शनि महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। महायज्ञ का आयोजन विशाल कलशयात्रा के साथ प्रारंभ होगा तथा इसका समापन 16 मई को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।यह जानकारी मंदिर के संस्थापक पुजारी पंडित गजेंद्र शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि कलशयात्रा सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नेहरू नगर चौराहा पहुंचेगी तथा शनि जन्मोत्सव उद्घोष के साथ पुनः यज्ञ स्थल पर हुंचेगी।महायज्ञ के प्रथम दिवस श्रीगणेश पूजन, नवग्रह स्थापना एवं वेदपाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही रात्रि 8 बजे से जीवन योगी एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा प्रसिद्ध धार्मिक प्रस्तुति “नानी बाई का मायरा” का आयोजन किया जाएगा।आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की ।