गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

विजय रविवार को लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ,

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय रविवार, 10 मई 2026 को दोपहर 3:15 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शनिवार देर शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय से मुलाकात के बाद शपथ ग्रहण का समय तय किया।टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन स्पष्ट बहुमत से दूर रहने के कारण राज्य में सरकार गठन को लेकर लगातार राजनीतिक हलचल बनी हुई थी। विजय ने राज्यपाल के सामने 121 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।सरकार गठन का रास्ता उस समय साफ हुआ जब विदुथलाई चिरुथईगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान कांग्रेस, CPI(M), CPI और IUML के वरिष्ठ नेता भी विजय के साथ राज्यपाल से मुलाकात में मौजूद रहे।सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल को जैसे ही टीवीके के पास बहुमत का आंकड़ा होने की जानकारी मिली, उन्होंने अपना प्रस्तावित केरल दौरा भी रद्द कर दिया।वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन ने समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि तमिलनाडु में लोकतांत्रिक तरीके से हुए इस बड़े राजनीतिक परिवर्तन का समर्थन उनकी पार्टी करती है। वहीं टीवीके के जनरल सेक्रेटरी और चुनाव अभियान प्रमुख आधव अर्जुन ने इसे राज्य की “मौन क्रांति” बताया।अब सभी की नजरें रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, जहां अभिनेता से नेता बने विजय आधिकारिक रूप से तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *