मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न पं. गोविंद वल्लभ पंत को जयंती पर किया नमन,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं देश के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें स्मरण कर नमन किया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पं. गोविंद वल्लभ पंत ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रनिष्ठा से भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने गृह मंत्री के रूप में राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र की मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. पंत भारतीय भाषाओं के सम्मान और संवर्धन के प्रबल पक्षधर रहे। उन्होंने हिंदी समेत भारतीय भाषाओं को प्रशासन और शासन व्यवस्था में प्रतिष्ठित करने का जो प्रयास किया, वह आधुनिक भारत की पहचान और आत्मसम्मान का प्रतीक है।डॉ. यादव ने कहा कि पं. गोविंद वल्लभ पंत का जीवन हम सबके लिए आदर्श और प्रेरणा है। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता आज भी नई पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उनकी जयंती पर उनके आदर्शों का स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *