कल देर रात भोपाल के आरिफ नगर में हुई पत्थरबाजी की घटना पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बिरयानी खिलाने वालों की सरकार नहीं है, बल्कि ऐसा करने वालों का प्रशासन इलाज करेगा। शर्मा ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी तत्व शांति और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।