मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर्व पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्थित नीलगंगा सरोवर पर किया पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा परिसर के नीलगंगा सरोवर पर पहुंचकर विधिवत पूजन किया एवं प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की मंगलकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर घोषणा की कि नीलगंगा सरोवर का जीर्णोद्धार कार्य लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे यह स्थल और भी आध्यात्मिक तथा पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बन सकेगा।अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र विरोधी ताकतों को सशक्त उत्तर दिया है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी महाराज, श्री प्रेम गिरी जी महाराज, तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *