दुबई पहुंचने के साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नेट्स सेशन में हिस्सा लिया। नेट्स प्रैक्टिस में टीम इंडिया के सभी बड़े खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल थे। रोहित शर्मा ने नेट्स प्रैक्टिस में लोकल लेफ्ट आर्म पेसर अवैस अहमद का सामना किया। रोहित शर्मा अवैस अहमद की गेंदबाजी से काफी प्रभावित दिखे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में शाहीन अफरीदी और ट्रेंट बोल्ट जैसे लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अवैस अहमद को पेस के साथ इन स्विंग गेंदबाजी करने के लिए कहा।इस पर अवैस अहमद ने कहा, ‘हमारी दिली ख्वाहिश थी कि मैं आपको बॉलिंग करूं। मुझे बहुत अच्छा लगा।’