बल्लेबाजी करते हुए जड़ा अर्धशतक, पहली गेंद पर लिया विकेट,

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने शुक्रवार को सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया।सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करते हुए कॉर्बिन बॉश ने ड्रीम टेस्ट डेब्यू किया। प्रतिभाशाली ऑलराउंडर ने टेस्ट में अपनी पहली गेंद पर अपना पहला विकेट हासिल किया और फिर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 81 रन बना दिए। 30 साल के इस खिलाड़ी ने 2014 में टाइटन्स के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू था। उन्होंने 93 गेंद में नाबाद 81 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 301 रन तक पहुंचाया और अपनी टीम को 90 रनों की बड़ी बढ़त दिलाने में मदद की। इससे पहले गेंदबाजी करते हुए पहली गेंद पर विकेट लिया था।

कॉर्बिन बॉश ने साउथ अफ्रीका के साथ खिलाड़ी एडेन मार्करम के साथ प्रिटोरिया बॉयज हाइ स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मार्करम के नेतृत्व में कागिसो रबाडा के साथ 2014 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में बॉश ने 15 रन देकर चार विकेट लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *