मध्य पूर्व में शांति को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों की नजर ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद है। तारिक अल सईद को ये अपने चचेरे भाई और पूर्व सुल्तान कबूस से विरासत में मिला है, जिन्होंने वर्षों तक इजरायल के साथ खुले तौर पर संबंध बनाए रखे। साल 2018 में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ओमान की यात्रा की थी। उस दौरान मस्कट के महल में सुल्तान कबूस और नेतन्याहू के बीच मुलाकात हुई थी।ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने पांच साल पहले जब अपने चचेरे भाई कबूस बिन सईद की मौत के बाद सत्ता संभाली थी, जो किसी ने नहीं सोचा था कि उनके ऊपर आने वाले में समय में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की जिम्मेदारी आ सकती है।