इस वीडियो में संजीव गोयन का को राहुल पर हार के बाद गुस्सा करते देखा गया था। तब से ये तय माना जा रहा था कि राहुल अगले साल फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ देंगे। फ्रेंचाइजी ने राहुल को रिटेन करना चाहा, लेकिन राहुल ने उनकी बात नहीं मानी। अब राहुल ने बताया है उन्होंने लखनऊ छोड़ने का फैसला क्यों लिया।राहुल ने तीन सीजन तक टीम की कप्तानी की। फ्रेंचाइजी ने साल 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था और राहुल की कप्तानी में पहले ही सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इसके बाद अगले सीजन में राहुल बीच में ही चोटिल हो गए थे फिर भी टीम प्लेऑफ में पहुंची थी।

पहली बार ये टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी जबकि टीम के पास निकोलस पूरन, राहुल, मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स, आयुष बड़ोनी जैसे खिलाड़ी थे। खराब नेट रन रेट के कारण ये टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। कप्तानी में फेल होने वाले राहुल बतौर बल्लेबाज जमकर रन बना रहे थे।