UKPSC ने Forest Guard भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस किया जारी, जानें कब से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती से जुड़ी अहम सूचना है. दरअसल, उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने फॉरेस्ट गॉर्ड भर्ती एग्जाम 2022 के एडमिट कार्ड जारी करने से पहले एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें अभ्यर्थियों के लिए जरूरी नोटिस है.

Reported By Dy. Editor, SACHIN RAI, 8982355810

UKPSC ने Forest Guard भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस किया जारी, जानें कब से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

Forest Guard Admit Card: उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती से जुड़ी अहम सूचना है. दरअसल, उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने फॉरेस्ट गॉर्ड भर्ती एग्जाम 2022 के एडमिट कार्ड जारी करने से पहले एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें अभ्यर्थियों के लिए जरूरी नोटिस है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे कैंडिडेट्स जो भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वो अपने हॉल टिकट 12 जनवरी से डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग की ओर यह नोटिफिकेशन 6 जनवरी 2023 को जारी किया गया.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (uttarakhand public service commission) की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट करना होगा. एडमिट कार्ड (UKPSC Forest Guard Admit Card) जारी होने पर बाद वहां उपलब्ध कराए गए लिंक के जरिए आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख याद रखें. वहीं, भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहे.    

इस तारीख को एडमिट कार्ड जारी होगा 
इस भर्ती परीक्षा के लिए एनरोल्ड कैंडिडेट्स 12 जनवरी 2023 से ही हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे. 

ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले कैंडिडेट्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
इसके बाद फॉरेस्ट सर्विस के लिए अवलेबल एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
कैंडिडेट्स यहां मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें.
अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
इसके बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

UKPSC फॉरेस्ट सर्विस की भर्ती परीक्षा
उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से होने वाली फॉरेस्ट सर्विस भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी 2023 को किया जाएगा. 

वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 894 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस वैंकेसी के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 21 अक्टूबर 2022 को हुई थी और आवेदन करने की लास्ट डेट 11 नवंबर 2022 थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *