Sonia Gandhi Admitted: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर लौटीं प्रियंका

Congress की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हॉस्पिटल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

Reported By Dy. Editor, SACHIN RAI, 8982355810

Sonia Gandhi Admitted: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर लौटीं प्रियंका

Congress Leader Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हॉस्पिटल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है. इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा से वापस लौट गई हैं. 

अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी उनके साथ थीं. सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई. हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार को राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह दिल्ली से मवीकलां पहुंचे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा छह बजे से एक बार फिर शुरू की गई. हालांकि, प्रियंका सुबह यात्रा में शामिल नहीं हुईं.

गुरुवार को हरियाणा रवाना होगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार दोपहर बाद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी. यह यात्रा बागपत से शामली होते हुए गुरुवार को हरियाणा की ओर रवाना हो जाएगी. 

गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब दिल्ली के कश्मीरी गेट से मंगलवार सुबह रवाना हुआ था. राहुल और प्रियंका मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते समय सात किलोमीटर की पदयात्रा कर दिल्ली लौट गए थे. कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर पर प्रवेश करने के बाद सात किलोमीटर की पदयात्रा करने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली लौट गए थे. 

अचानक वापस जाने का कारण पूछने पर सिद्दीकी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उन्होंने यह जरूर कहा कि बुधवार को राहुल और प्रियंका सुबह दिल्ली से सीधे बागपत आएंगे और यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी. कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और उसके बाद यह अपने पहले चरण में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजर चुकी है.

यात्रा उत्तर प्रदेश में लगभग तीन दिन रहेगी और उसके बाद गुरुवार शाम को हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी. इसके बाद पंजाब से होते हुए यह एक दिन हिमाचल प्रदेश से गुजरेगी और उसके बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी, जहां इसका समापन होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *